February 8, 2025

कटिहार : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक की मौत व एक घायल

कटिहार। पोठिया ओपी क्षेत्र में तेज रफ्तार की वजह से दो लोगों की जान चली गई। एनएच-31 पर खैरा मोड़ के समीप बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो युवक की मौत हो गई। जबकि, एक युवक की हालत गंभीर है। जिसका इलाज सदर अस्पताल कटिहार में चल रहा है। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

अमदाबाद थाना क्षेत्र के बलुआधट्टी का रहने वाला उज्ज्वल सिंह और शिवम कुमार सिंह ट्रेन पकड़ने के लिए भागलपुर रेलवे स्टेशन जा रहा था। खैरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। बाइक सवार उज्ज्वल सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, शिवम कुमार सिंह और एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया ओपी के साहेब राम घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घायल दोनों व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समेली में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां, इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। सड़क हादसे में दो की मौत के बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर कर ली है। पुलिस के मुताबिक, सड़क हादसा बुधवार की रात को हुआ है। रात होने की वजह से वाहन को लेकर चालक फरार हो गया। किसी गाड़ी ने धक्का मारा। इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

 

You may have missed