पूर्णिया से जदयू सांसद संतोष कुशवाहा घर में फर्श पर गिरे, सिर में आई गंभीर चोट, निजी अस्पताल में भर्ती
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2021/05/21_04_2020-21prn20-c-.5_20211017_201633.jpg)
DJLÀFFÔÀFQ ÀFÔ°FFZ¿F I¼YVF½FFWF
पूर्णिया । जदयू के स्थानीय सांसद संतोष कुशवाहा गुरुवार को घर में फर्श पर गिर गए। इसके कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सिर में गंभीर चोट आई है।
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-12-at-6.29.32-PM.jpeg)
पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। स्थानीय मैक्स 7 अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। इस बीच पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार ने खुद अस्पताल पहुंचकर सांसद संतोष कुशवाहा की स्थिति जानी है। अस्पताल के बाहर समर्थकों का भीड़ लगा हुई है। सभी लोग सांसद के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सांसद संतोष कुशवाहा अपने घर में ही फर्श पर गिर पड़े जिसकी वजह से उन्हें चोट आई। उनके सिर में आई चोट को लेकर डॉक्टर ज्यादा परेशान हैं। उनका कई मेडिकल टेस्ट कराया गया है।