February 8, 2025

PATNA : महिला ने बड़ी ननद पर छोटी ननद को युवक के हाथों बेचने का लगायी आरोप

फतुहा। मंगलवार को नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र की एक महिला ने फतुहा थाना पहुंचकर अपने बड़ी ननद पर छोटी ननद को दूसरे जिले के एक युवक के हाथों बेचने का गंभीर आरोप लगायी है। इस संदर्भ में महिला मालो देवी ने थाने में अपनी बड़ी ननद व ननदोई के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करायी है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने दोनों आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया है तथा घटना की वास्तविकता की जांच करने में जुटी है।
नालंदा की महिला मालो देवी की माने तो उसकी बड़ी ननद वर्षों पहले घर से भागकर अंतरजातीय विवाह कर लिया था तथा फतुहा में एक किराए के मकान में रह रही थी। कुछ दिन पहले घर से छोटी ननद को बहाने से बुला लिया तथा दूसरे जिले के एक युवक के हाथों बेच दिया। वहीं आरोपित महिला ने बताया कि उसके उपर लगाया गया आरोप निराधार है। उसके अनुसार मायके वाले उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। इसलिए बहन कहीं चली गई। पुलिस के मुताबिक, मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, वैसे लापता महिला के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

You may have missed