September 8, 2024

मायके आई विवाहिता के साथ दुष्‍कर्म का प्रयास, नामजद प्राथमिकी दर्ज

मसौढी। धनरूआ थाना के एक गांव में अपने मायके आई एक विवाहिता के साथ चकसाईं के एक युवक द्वारा दुष्‍कर्म का प्रयास करने का एक मामला प्रकाश में आया है। इसमें असफल होने पर आरापित ने लोहे की रड से मारकर उसका सिर फोड दिया। इस संबंध में विवाहिता ने आरोपी संजय कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के मुताबिक बीते 14 सितंबर को विाहिता अपने भाई-भतीजा से मिलने अपना मायके आई थी। इसी दौरान आरोपित गलत मंशा से उसकी बांह पकड एक कमरे में ले जाने लगा। इस दौरान वह अर्द्धनग्‍न हो गई। आरोपित ने उसकी इज्‍जत लूटने का प्रयास किया। उसके द्वारा शोर मचाने पर उसने उसका मुंह बंद कर दिया और उसके बाएं हाथ में दांत काट ली। जब विवाहिता भागने लगी तो उसने लोहे के रड से मारकर उसका सिर फोड दिया। साथ ही गले से सोना की चेन छीन ली। बाद में वह उपचार के लिए पटना चली गई और उपचार करा लौटने के बाद सोमवार को इस संबंध में प्राथिमिकी दर्ज कराई। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed