संपतचक में अलग-अलग स्थानों पर दर्जनों मिले मृत कौवे, बर्ड फ्लू की आंशका से दहशत में ग्रामीण

फुलवारीशरीफ। संपतचक के अलग-अलग स्थानों पर दर्जनों मृत कौवे मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय प्रखंड और जिला कंट्रौल रूम मे सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम वहां पहुंच कर मृत कौवे को कब्जा में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब 10 बजे के आसपास संपतचक के छांईचक में दस, खाराटाली में चार, सदानीचक में एक और पिपरा शेखपुरा बादशाही पाइन के पास दो कौवे अलग-अलग स्थानों पर मृत पाए गए। यह बात ग्रामीणों में आग की तरह फैल गई। लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। स्थानीय लोगों के बीच बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत प्रखंड के सीओ और जिला कंट्रौल कक्ष को मृत कौवों के बारे में जानकारी दी। टीम पहुंची और मृत कौवों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। टीम सभी शव को लैब में जांच के लिए ले गई। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कौवों की मौत कैसे हुई है। टीम की जांच करने पहुंचे संपतचक प्रखंड के पशु चिकित्सक डॉ. रंधीर कुमार ने बताया कि जांच के लिए भोपाल भेजा जायेगा और जांच की रिपोर्ट लगभग एक हफ्ते बाद आएगी।