नालंदा में इंजीनियर की निर्मम हत्या, वारदात के बाद शव कुएं में फेंकी, हाथ पैर में बांधा ईंट

नालंदा। नालंदा में तिलक से एक युवक का कुएं में शव मिला है। उसकी बॉडी कुएं में ईंट से बंधी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सीढ़ी लगाकर से शव को कुएं से बाहर निकाला। मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौजूद है। युवक की पहचान विजय सिंह के पुत्र नीरज उर्फ झुन्ना के रूप में हुई है। वो पेश से इंजीनियर था और साथ ही जमीन का कारोबार भी करता था। इसके अलावा महिंद्रा ऑटोमोबाइल की भी एजेंसी ले रखी थी। 24 मार्च का उसका तिलक और फलदान होने वाला था। कुएं में नीरज का शव मिलने की जानकारी तब हुई, जब ग्रामीणों को कुएं के पास से उसका चप्पल, चश्मा और कुछ सामान मिले। वहीं, जांच के दौरान एफएसएल की टीम को मौके से एक 9 एमएम का कारतूस भी मिला है। वहीं, कुएं के पास खून के निशान भी मिले हैं। वहीं, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राजगीर गिरियक मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लोग हत्या कर सबूत को छुपाने की बात कर रहे हैं। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के नई पोखर मोहल्ले का है। परिजनों ने बताया, ‘सोमवार शाम नीरज खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से बाहर निकला था। लेट होने पर उससे रात करीब 9 बजे कॉल किया। उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। कई बार कॉल किया, लेकिन फोन नहीं लगा। जिसके बाद हमलोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की।’ ‘काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला तो इसकी शिकायत करने राजगीर थाना पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद पुलिस उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। वहीं, हमलोग थाना से बाहर आए तो मोहल्ले के बाहर कुएं के पास नीरज की चप्पल और अन्य सामान फेंका हुआ देखा। जब कुएं के अंदर देखा तो शरीर का कुछ अंग दिखाई दिया। उसके पैरों में ईंट बंधी हुई नजर आई। जिसके बाद हमलोगों ने इसकी जानकारी तुंरत थाना को दी। कुएं के पास खून के कुछ निशान भी मिले। इस मामले में राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया, ‘मौके पर डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल की टीम जांच कर रही है। शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है। किसी से विवाद का मामला अबतक सामने नहीं आया है। प्रशासन हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।’
