पटना में पत्नी ने पति को लड़की के साथ होटल में पकड़ा, लड़की भागी, कई घटें चला हाई वोल्टेज ड्रामा

पटना। कृष्णापुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक होटल में पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। घटना उस समय हुई जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी लड़की के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया। यह घटना होटल के कमरे में शुरू हुई और सड़क तक पहुंच गई। इस दौरान लड़की मौके से फरार हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। पीड़ित महिला के भाई पंकज ने बताया कि उसकी बहन ने 2019 में घर से भागकर राजा कुमार नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। राजा कुमार मुंगेर का निवासी है। शादी के बाद दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि, शादी के दो साल बाद से ही राजा ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि इसके पहले भी उसके पति के तीन अन्य लड़कियों के साथ अवैध संबंध होने की जानकारी मिली थी। पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि उसका पति पहले भी गलत कामों में लिप्त रहा है। 2020 में राजा पर जल जीवन हरियाली की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने का आरोप लगा था। इस मामले में उसे पीरबहोर थाने से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। महिला ने बताया कि सोमवार सुबह उसने अपने पति के दोस्त को फोन कर राजा के बारे में पूछा। दोस्त ने बताया कि राजा कोलकाता में है। लेकिन, फोन के बैकग्राउंड में एक लड़की की आवाज सुनाई दे रही थी। इसके बाद दोस्त ने यह भी जानकारी दी कि राजा अक्सर बोरिंग रोड इलाके के एक होटल में आता है। महिला ने होटल जाकर वहां के स्टाफ से मदद मांगी। स्टाफ ने उसकी रिक्वेस्ट पर उसे उस कमरे तक ले गया जहां राजा ठहरा हुआ था। दरवाजा खुलते ही कमरे में मौजूद लड़की मौके से भाग निकली। इसके बाद राजा और उसकी पत्नी के बीच जमकर बहस हुई, जो होटल से सड़क तक आ गई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पास अपने पति के अन्य लड़कियों के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हैं। उसने ये फुटेज पुलिस को भी सौंपे हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को थाने बुलाया और उनसे पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना विवाह के भीतर विश्वास और पारिवारिक मूल्यों के टूटने को दर्शाती है। जहां एक ओर महिला ने अपने रिश्ते को बचाने का प्रयास किया, वहीं पति का व्यवहार सवाल खड़े करता है। पुलिस की जांच इस मामले में आगे की सच्चाई उजागर करेगी। ऐसे मामलों में सही समय पर हस्तक्षेप और कानून का सख्ती से पालन आवश्यक है।
