गया में एयरटेल ऑफिस से 14 लाख की लूट, पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, रकम भी बरामद

गया। बिहार में अपराधियों का आतंक जारी है, जिसमें ताजा मामला गया से सामने आया है। बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े 14 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया और विरोध करने पर मैनेजर को गोली मार दी। इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित होटल वेलकम के पास की है। शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने एयरटेल कंपनी के कार्यालय में हथियार के बल पर घुसकर 14 लाख रुपये की लूट की। घटना के दौरान अपराधियों ने विरोध करने पर मैनेजर को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अपराधी हेलमेट पहनकर आए थे, जिससे उनकी पहचान छिपी रही। घटना के बाद वे मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और दो बाइक भी बरामद की हैं। 14 लाख लूटकर भागे दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी डोभी मार्ग से की गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों लुटेरों के पास से लूटे गए 14 लाख रुपए भी जब्त कर लिए गए हैं। 14 लाख लूटकर भागे दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी डोभी मार्ग से की गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों लुटेरों के पास से लूटे गए 14 लाख रुपए भी जब्त कर लिए गए हैं। घायल मैनेजर को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है और अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। इस घटना ने स्थानीय निवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जहां कुछ राहत मिली है, वहीं अपराधियों के हौसले बुलंद होने से लोग चिंतित हैं। पुलिस अधीक्षक ने जनता को आश्वस्त किया है कि अपराधियों को जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जाएगा और इस प्रकार की घटनाओं पर कठोरता से अंकुश लगाया जाएगा। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है और गश्त बढ़ा दी है। यह घटना बिहार में बढ़ते अपराध पर एक बार फिर से सवाल उठाती है और कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुधारने की आवश्यकता को रेखांकित करती है। बताया गया कि शेरघाटी के एयरटेल कार्यालय से लूट की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आते ही थाने के एसआई संतोष राम ने तत्काल कार्रवाई की और पीछा करते हुए दोनों को डोभी में अपराधियों को पकड़ लिया और लूट के 14 लाख रुपए सहित कांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है।
