जीतनराम मांझी ने गया में खोला एनडीए का खाता, 102263 वोट के बड़े अंतर से सर्वजीत को हराया

गया। बिहार की सुरक्षित सीट पर गया पर जीतनराम मांझी ने बड़ी जीत हासिल की है। 26वें राउंड की मतगणना के बाद मांझी ने कुल 102263 वोट से जीत हासिल की। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का यहां मुकाबला कुमार सर्वजीत से था। आरजेडी के कुमार सर्वजीत को 390469 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, जीतनराम मांझी को 492732 वोट मिलेंगे। गया में जीतनराम मांझी से एक लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने आरजेडी के कुमार सर्वजीत को मात दी। आजादी के बाद से गया में 17 बार चुनाव हुए हुए हैं। पिछली तीन लोकसभा चुनाव में यहां पर एनडीए का कब्जा रहा है। भाजपा ने साल 2019 में इस सीट को जेडीयू को दे दिया था। जबकि इस बार यह सीट ‘हम’ के खाते में जा चुकी है। अगर गया लोकसभा सीट के विभिन्न चुनाव परिणाम नजर डालें तो यहां कांग्रेस ने पांच बार विजेता बनी है। भाजपा ने चार बार इस सीट पर परचम लहराया है। इसके अलावा राजद, भारतीय जनसंघ और जेडीयू का उम्मीदवार भी एक-एक बार इस सीट से चुनाव जीत चुका है। वैसे तो गया सीट पर हमेशा मांझियों ने जीत हासिल की है। हालांकि जातिगत समीकरण की बात करें तो यादव वोटर्स तुलनात्मक रूप से यहां पर ज्यादा हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर मांझी वोटर हैं, जो चुनाव में निर्णायक होते हैं। इस चुनाव में मांझी वोट जीतनराम के पक्ष में आता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। अभी तक विधायक से लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री तक बन चुके जीतनराम अभी तक सांसद नहीं बन सके हैं। ऐसे में उनका भी बहुत दांव पर लगा हुआ है।

You may have missed