February 7, 2025

चार दिन से पुलिस हिरासत मे लिए गये लोगो के परिजनों ने थाने का किया घेराव

फतुहा। रविवार को शाम पिछले चार दिन से पुलिस हिरासत मे रह रहे लोगों के परिजनों ने मुख्य पार्षद रुपा कुमारी के नेतृत्व में थाने का घेराव किया। घेराव करते हुए परिजनों ने अपने लोगों के बारे मे पुलिस से जानकारी मांगी। परिजनो ने आरोप लगाया कि बीते चार दिन से पूछताछ के नाम पर पुलिस उनके लोगो को थाने लायी थी लेकिन रविवार को सुबह उसे कंही थाने से अलग रखवा दिया है और इसकी जानकारी मांगे जाने पर पुलिस कुछ भी नही बता रही है। परिजनो ने यह भी आरोप लगाया कि अबतक न तो पुलिस उसे न्यायालय में पेश कर रही है और न ही छोड़ रही है। करीब आधे घंटे बाद पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों के विषय में जानकारी दिए जाने पर मुख्य पार्षद ने थाने से घेराव को हटा लिया।

You may have missed