September 8, 2024

नालंदा में बेमौसम बारिश किसानों के लिए बनी आफत; आलू की फसल में लगी बीमारी, भारी नुकसान

सांकेतिक तस्वीर

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में शनिवार को बादल और सूर्य के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा, जहां मैक्सिमम तापमान शनिवार को 24 डिग्री तो मिनिमम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह के पहर हल्का ठंड भी महसूस हो रहा था। जिले में हुई रुक-रुक कर बारिश और शुक्रवार को कुछ एक स्थानों पर हुई बारिश ने गेहूं की फसल को छोड़ बाकी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। खासकर कटनी के बाद खलिहानों में रखे सरसों और रबी की फसलों के बोझे को भी नुकसान हो गए हैं। दाने काले होने का डर किसानों को सता रहा है। खेतों में नमी हो जाने के कारण तैयार आलू की हरवेस्टिंग पर ब्रेक लग गई है। एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश से भी फसलों को काफी क्षति हुई थी। पिछात आलू में गलकी बीमारी रोग हो गया है। हद तो यह है की दवा का छिड़काव करने के बाद भी बीमारी से निजात नहीं मिल रही है। तैयार हो चुकी सरसों की फसल के गिर जाने से उपज प्रभावित होना तय है। रविवार से जिले में मौसम के सामान्य होने की उम्मीद है। जहां रविवार को मैक्सिमम तापमान 27 डिग्री तो मिनिमम 16 डिग्री रहने की आशंका व्यक्त की जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है, वही दिन और रात दोनों गर्म रहने की उम्मीद है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed