February 4, 2025

PATNA : लोजपा (रा) ने अररिया व कटिहार के जिला संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष किया नियुक्त

पटना। लोजपा (रा) संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पाण्डेय ने आज अररिया जिला संसदीय बोर्ड के अध्य्क्ष अमित कुमार को और कटिहार जिला संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष कमल कुमार पासवान को नियुक्त किया है। बता दे की पार्टी के राज्य मुख्यालय में युवा लोजपा (रा) के राष्ट्रीय महासचिव सह संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल कुमार पासवान ने अमित कुमार और कमल कुमार पासवान को नियुक्ति पत्र दिया। वही इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विभूति भूषण पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर कुशवाहा, जिलाध्यक्ष कटिहार संगीता देवी, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती सहित अनेकों नेता उपस्थित थे। अमित कुमार और कमल कुमार पासवान के जिला संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी के नेता अभिषेक सिंह, छात्र लोजपा (रा) के ऋषि कुमार, आनन्द शंकर, सुरेश पासवान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया और आशा व्यक्त किया दोनों नेता अपने-अपने जिला में पार्टी को सबल बनायेंगे।

You may have missed