पूर्णिया में प्रेम-प्रसंग युवक की हत्या : शादी करने से मना किया तो जबरन खिलाया जहर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिलें में युवक और उनके परिवार वालों ने जब शादी करने से इनकार किया तो प्रेमिका के परिवार वालों ने युवक को बहला फुसलाकर बुलाया और जबरन जहर खिला दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से बीमार हो गए। वही परिजनों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल गया और कुछ ही देर बाद मौत हो गई। वही यह पूरी घटना बुधवार को रौटा थाना क्षेत्र के वार्ड 4 की है। वही मृतक की पहचान रौटा थाना क्षेत्र के वार्ड 4 के रहने वाले मोहम्मद इस्राइल का बेटा मोहम्मद मुनाजीर आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वही मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गई। वहीं मृतक के परिजनों ने लड़की और उनके परिवार वालों के खिलाफ रौटा थाना में मामला दर्ज करा दिया है।
वही मृतक के पिता मोहम्मद इस्राइल ने बताया कि अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी सोरहिया गांव के रहने वाली रिंकी खातुन नाम की लड़की रौटा स्थित अपने बहनोई के पास अक्सर आती थी। उनका बेटा मोहम्मद मुनाजीर आलम और रिंकी के बीच 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बता से की दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन बाद में पता चला कि लड़की का किसी और भी लडका के साथ अफेयर चल रहा है। उसके बाद शादी से इनकार कर दिया। शादी से इनकार करते ही लड़की वाले भड़क गए और तरह तरह से धमकी देने लगे। पीडित ने बताया कि बुधवार को लड़की और उनके परिवार वालों ने मुनाजीर को बहला-फुसला कर बुला लिया और जबरन जहर खिला दिया। जहर खाते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे रौटा अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लड़की और उनके परिवार वालों पर जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वही इस घटना के बाद लड़की और उनके परिवार वाले गांव छोड़कर भाग गए है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रहीं हैं।