February 4, 2025

PATNA : निजी क्लिनिक के कंपाउंडर ने 10 वर्षीय मासूम के साथ की गन्दी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना के जाने माने सर्जन के क्लिनिक में कंपाउंडर का काम करने वाले युवक ने छेड़खानी कर शर्मशार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। बता दे की यह पूरा मामला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित के निजी क्लिनिक के कंपाउंडर ने 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी किया है। वही इस घटना की जानकारी पाटलिपुत्रा पुलिस को मिलते ही आरोपी बलबीर कुमार को पीड़िता के बयान के आधार पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के चाचा बीते 15 दिन पूर्व हर्निया और हैड्रोशील का ऑपरेशन कराने सर्जन के क्लिनिक में भर्ती हुए थे। जहां पीड़िता अपने चाचा के देखभाल के लिए क्लिनिक में रहती थी। लेकिन, कुकर्मी मौका देखकर गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था। तबतक पीड़िता ने शोर मचा दिया और मौके पर मौजूद परिजन इक्कठा हो गए और पाटलिपुत्रा पुलिस को इसकी सूचना दी। जहां पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया। हालांकि, पीड़ित परिजनों के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे की 30 वर्षीय कंपाउंडर बलबीर कुमार जहानाबाद के मखदुमपुर का रहने वाला है जो सर्जन के क्लिनिक में 10 वर्षो से काम कर रहा था। जो दो बच्चों का बाप भी है और उसने शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी में जुटा है।

You may have missed