अपराध और भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे मुख्यमंत्री नीतीश, मोदी ने कहा- प्लेन खरीदे या हेलीकाप्टर PM से मुकाबला नहीं कर सकते
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2022/12/04-47.jpg)
वैशाली। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी आज हाजीपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा तीन जनवरी को बिहार आनेवाले हैं। वही उनका कार्क्रम वैशाली लोकसभा क्षेत्र में भी होगा। जिसका स्थान कुछ दिनों में निर्धारित कर लिया जाएगा। वहीँ CM नीतीश द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कहा की अभी चुनाव में 15 महीने की देरी है। लेकिन BJP 24 घंटे चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहती है। वही उन्होंने कहा की PM मोदी का कद इतना बड़ा है और उन्होंने देश के लिए इतना काम किया है। जिसकी बदौलत सारे विपक्षी एकजुट भी हो जाये तो कोई फर्क नहीं पड़नेवाला है। लेकिन सबसे बड़ी बात की एकजुट हो ही नहीं सकते। वही CM नीतीश पर तंज कसते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा की विपक्ष को एकजुट करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 250 करोड़ का हेलीकाप्टर खरीद रहे हैं। आप प्लेन खरीदे या हेलीकाप्टर नरेन्द्र मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते। कल तक आप हमारे साथ थे। धोखा देकर RJD के साथ चले गए। वही आगे सुशील मोदी ने कहा की नीतीश कुमार अपराध और भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे हैं। तेजस्वी यादव को संरक्षण दे रहे हैं। अब कह रहे है की साथ है तो CBI काम कर रही है। लेकिन जब साथ नहीं थे। तब भी CBI काम कर रही थी। कहाँ कोई बचा पाया। अगर गलत काम करेंगे तो कोर्ट भी आपकी मदद नहीं कर सकता।
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-12-at-6.29.32-PM.jpeg)