February 8, 2025

पटना हाईकोर्ट की अनुशंसा पर बिहार के 69 जज हुए पदोन्नत

पटना। बिहार के 69 सब जज सह न्यायिक दंडाधिकारी को प्रोन्नति दी गई है। पटना हाईकोर्ट के महा निबंधक की अनुशंसा पर असैनिक न्यायाधीश संवर्ग के 69 पदाधिकारियों को कोटा के तहत जिला न्यायाधीश संवर्ग में नियमित प्रोन्नति दी गई। उन्हें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्त करते हुए जिलों में पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

अरवल के सब जज शुभ नंदन झा को जहानाबाद का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। राजकुमार चौधरी को भागलपुर, नंदकिशोर राम को मुंगेर, रविंद्र कुमार को शिवहर, ठाकुर अमन कुमार को बेगूसराय, संजय सिंह को शेखपुरा, राजेंद्र कुमार सिन्हा को कटिहार, चंद्रवीर सिंह को सिवान, अमित कुमार पांडे को नवादा, शरद चंद्र कुमार को खगड़िया, विवेक राय को बक्सर, ललन कुमार को मधुबनी, सुरेंद्र कुमार मिश्र को भभुआ, अरविंद को औरंगाबाद, संजीव कुमार प्रथम को मधेपुरा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थापित किया गया है।

You may have missed