February 5, 2025

5 अगस्त का दिन इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा : अश्विनी चौबे

भागलपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि 5 अगस्त का दिन इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य श्रीराम मंदिर का शिलान्यास सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसके साथ ही एक नई युग की शुरूआत हुई है। भारत विश्व गुरु बनेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को याद करते हुए कहा कि 1990 में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद गिरफ्तारी देने जाते समय लाठीचार्ज में कई आंदोलनकारी घायल हो गए थे। करोड़ों लोगों ने आंदोलन में भाग लिया था। यातनाएं झेली। आज सब की याद आ रही है। उनके चेहरे आंखों के सामने झलक रहे हैं। लंबे संघर्ष के बाद आज सभी का सपना साकार हुआ है। जिसका सदियों से पीढ़ी दर पीढ़ी लोग इंतजार करते आ रहे थे। 5 अगस्त को इस ऐतिहासिक पल का सभी साक्षी बने।
इस अवसर पर श्री चौबे ने सपरिवार अपने निवास स्थान पर भगवान राम की पूजा की। सभी को भगवान श्री राम की भव्य मंदिर के शिलान्यास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You may have missed