बाढ़ के महाने नदी में नहाने गए पांच किशोर में से दो की डूबने से मौत, तीन बाल-बाल बचे

बाढ़। पटना के बाढ़ अनुमंडल के महाने नदी में नहाने के दौरान बुधवार को दो किशोर डूब गए व उनकी मौत हो गई जबकि तीन किशोर बाल बाल बच गए।

बताया गया कि प्रखंड के नदमा गांव के पास महाने नदी में नहाने के लिए पहुंचे दो किशोर डूब गए जिनका कोई पता नहीं चल सका। वहीं तीन किशोर को बचा लिया गया।

लापता किशोर की शिनाख्त अगवानपुर के करण कुमार(16) व रहीमा के अभय कुमार (18) के रूप में हुई है। अभय अपने ननिहाल अगवानपुर आया था। ग्रामीणों ने बताया कि सभी किशोर नहाने के लिए नदी में गए थे। उन्हें नदी की गहराई का पता नहीं था।

नहाने के दौरान किशोर फिसल कर डूब गए। घटना बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे की है। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के घंटों बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लापता युवकों की तलाश में जुट गई।

वहीं जानकारी मिलने के बाद सीओ भी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की टीम से दोनों लापता किशोर की तलाश की। लेकिन शाम होने तक दोनों का नदी में कोई भी अता पता नहीं मिल सका था।

सीओ शिवाजी सिंह ने बताया कि गुरुवार को फिर दोनों किशोर की तलाश नदी में कराई जाएगी। इधर, मृतक के परिजनों के बीच हड़कंप मचा गया।

You may have missed