February 7, 2025

वर्चुअल रैली में बोले उपमुख्यमंत्री : यह लालूवाद बनाम विकासवाद की लड़ाई

पटना। भाजपा रविवार को देश के इतिहास की पहली वर्चुअल रैली से अपने कार्यकर्ताओं से जनसंवाद कर रही थी। इस रैली को देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि यह चुनावी रैली है लेकिन मैं बता देना चाहता हूं कि यह सिर्फ और सिर्फ जनसंवाद रैली है। हम अपने कार्यकर्ताओं से बात करने के लिए यहां मौजूद हैं। वहीं वर्चुअल जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने विपक्षियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार का मजदूर गरीब जरूर है लेकिन चोर नहीं है।
वहीं वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि विपक्ष कह रहा है कि उनका सिद्धांत लालूवाद का है। एनडीए का सिद्धांत विकासवाद है। लालूवाद अपहरण का, पलायन का, नरसंहार का, अंधेरे का, घोटाले, भ्रष्टाचार, चरवाहे विद्यालय का प्रतीक है। यह लालूवाद बनाम विकासवाद की लड़ाई है। इस कैंपेन से हड़कंप मच गया है। विपक्ष थाली बजा रहा है। जब रियल रैली होगी तो थाली नहीं इनकी छाती फट जाएगी। मोदी ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने समय रहते लॉकडाउन घोषित करके लाखों लोगों की जान बचा ली। पीएम ने दुनिया को दवाएं दीं तो देश में गरीबों को अनाज और खाते में नकदी दी। नरेंद्र मोदी यदि चीन से आंख से आंख मिलाकर बात करना जानते हैं तो बिहार की 2 करोड़ करीब महिलाओं के खातों में पैसा पहुंचाना भी जानते हैं।

You may have missed