राजकिशोर यादव के निधन पर CM नीतीश ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दानापुर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं दानापुर विधानसभा के राजद के पूर्व प्रत्याशी राजकिशोर यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
बता दें बीते बुधवार को दानापुर विधानसभा के राजद के पूर्व प्रत्याशी राजकिशोर यादव की कोरोना संक्रमण के कारण पटना एम्स में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। उसके निधन की खबर मिलते ही दानापुर में शोक की लहर दौड़ गई थी।

You may have missed