मैथ्स गर्ल बनी प्रेमालोक मिशन स्कूल की रोहिणी खुशी, एक महान गणितज्ञ बनना है सपना

फुलवारी शरीफ। लॉक डाऊन के संकट की घड़ी में संपतचक के प्रेमालोक मिशन के बच्चे /बच्चियां, अभिभावक एवं शिक्षक इस घड़ी को असंभव को संभव करते हुए यादगार बनाने में लगे हुए हैं। निदेशक गुरु प्रेमनाथ ने बताया कि विद्यालय में 10वीं की छात्रा रोहिणी खुशी ने कक्षा 1-10 के सभी फार्मूला को याद रखने वाली एवं उसे प्रूव करने, 10वीं तक के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर देने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देकर मैथ्स गर्ल का खिताब हासिल की है। प्रमाण के रूप में विद्यालय को विडियो बना कर भेजी है। कुछ विडियो पहले ही भेज चुकी थी। विद्यालय ने रोहिणी खुशी को कठिनतम टेस्ट प्रक्रिया में उत्तीर्ण पाते हुए मैथ्स गर्ल के सम्मान का अधिकारी घोषित किया। रोहिणी ने बताया कि मैथ्स गर्ल का खिताब मिलने से वह काफी उत्साहित है। इसके लिए नित्य 15-18 घंटे तक मेहनत करने बाद मुकाम हासिल हुआ है। रोहनी खुशी के पिता रामचन्द्र प्रसाद सिंह रेलवे में स्टेशन सुपरिटेंडेंट एवं माता सुमन सिन्हा गृहिणी हैं। अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर रोहिणी के माता-पिता बहुत ही खुश हैं। रोहिणी भविष्य में रामानुजम से प्रेरणा लेकर एक महान गणितज्ञ बनना चाहती है।
