मुख्यमंत्री नीतीश जी दूसरी बार सीएम बनने का सपना भूल जाएं: माधव आनंद
पटना। रालोसपा के मुख्य प्रवक्ता माधव आनंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जुवानी हमला कर कहा कि आपका फिर से मुख्यमंत्री बनने का जो सपना संयोग है वह सपना भूल जायें। आपके सहयोगी भाजपा हीं मुख्यमंत्री बनाने के लिये तैयार नहीं है। बिहार की जनता आप से मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थिति जनता से छिपी नहीं है तथा विकास को लेकर न कोई उद्योग लगा न ही रोजगार सृजन हुआ। 14 वर्ष के शासनकाल में आपकी सरकार में बिहार को लूटने का काम किया गया। कई घोटाले हुए। कई गंभीर आरोप लगे। प्रदेश का लॉ एंड आॅडर वेपटरी हो गयी। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनने के चाहत पाले हुये हंै। अब वे फिर महागठबंधन की ओर झांकने लगे हंै। महागठबंधन उन्हें तरजीह क्यों देगी इससे मुख्यमंत्री के लिये कई चेहरे हं और विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबक सिखाने का काम करेगी।