बिहार चुनाव 2020: जदयू 32 तो राजद ने 30 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम किये जारी, कांग्रेस के दो चरण के 46 सीटों पर उम्मीदवार तय

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भी सीट बंटवारे का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। जेडीयू ने अपने कोटे से जिन प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं, उन्हें पार्टी मुख्यालय बुलाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें टिकट दे दिया है। खास बात यह भी है कि पार्टी ने दागदार छवि के प्रत्याशियों को टिकट देने से परहेज किया है।
32 सीटों पर लड़ेगा चुनाव: पहले चरण में विधानसभा की जिन 71 सीटों पर चुनाव होने हैैं उनके लिए एनडीए में सीट शेयरिंग के तय फार्मूले के तहत जदयू ने सोमवार को अपने प्रत्याशियों को सिंबल देना आरंभ कर दिया। जदयू प्रथम चरण की 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। जदयू की 32 में 17 सीटें वैसी हैैं जो 2015 में भी जदयू के पास थी। वहीं राजद की जीती हुईं दस सीटें भी जदयू को मिल गयी है। कांग्रेस की दो सीट, भाजपा की एक, रालोसपा की एक और एक निर्दलीय प्रत्याशी की सीट पर जदयू ने अपना प्रत्याशी दिया है। वहीं पहले चरण में अपने हिस्से की छह सीटें उसने हम को दी है। जदयू के तय प्रत्याशियों को मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया और मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने उन्हें अपने हाथों से सिंबल देकर चुनाव में जीत की शुभकामनाएं भी दीं।
कई नई सीटें भी मिली: सीट शेयरिंग के तहत जदयू के खाते में कई नयी सीटें भी आयी हैैं जिन पर पहले भाजपा लड़ा करती थीं। इनमें झाझा, सूर्यगढ़ा व पालीगंज आदि सीटें शामिल हैैं। कई नए प्रत्याशियों को भी मौका दिया गया है। इनमें मोकामा से राजीव लोचन, चकाई से संजय प्रसाद, डुमरांव से अंजुम आरा और अमरपुर से जयंत राज शामिल हैैं। जबकि सुल्तानगंज से लड़ने वाले उम्रदराज प्रत्याशी सुबोध राय को जदयू ने बदल दिया है। अमरपुर व डुमरांव से जदयू ने अपने प्रत्याशी बदले हैैं।
पहले चरण की सीटों पर जदयू के प्रत्याशी
सुल्तानगंज- ललित कुमार मंडल, अमरपुर-जयंत राज, धोरैया- मनीष कुमार, बेलहर-मनोज यादव, तारापुर-मेवालाल चौधरी, जमालपुर- शैलेश कुमार, सूर्यगढ़ा- रामानंद मंडल, शेखपुरा-रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा-सुदर्शन कुमार, मोकामा-राजीव लोचन, मसौढ़ी- नूतन पासवान, पालीगंज- जयवर्द्धन यादव, अगिआंव- प्रभुनाथ प्रसाद, डुमरांव- अंजुम आरा, चेनारी-ललन पासवान, करगहर-बशिष्ठ सिंह, दिनारा- जयकुमार सिंह, नोखा-नागेंद्र चंद्रवंशी, जगदीशपुर- कुसुमलता कुशवाहा, राजपुर- संतोष निराला, कुर्था-सत्यदेव कुशवाहा, जहानाबाद- कृष्णनंदन वर्मा, घोसी- राहुल शर्मा, नवीनगर- वीरेंद्र कुमार सिंह, रफीगंज- अशोक कुमार सिंह, शेरघाटी-विनोद यादव, नवादा- कौशल यादव, गोविंदपुर- पूर्णिमा यादव, झाझा- दामोदर रावत, चकाई- संजय प्रसाद, बेलागंज-अभय कुशवाहा, अतरी- मनोरमा देवी।

राजद ने शिवानंद-जगदानंद के बेटे समेत पहले चरण के 30 प्रत्याशियों की जारी की सूची
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों के लिए मतदान होना है। इसके लिए 30 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए। राजद ने इन उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया। लालू यादव के करीबी रहे राजद नेता शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी शाहपुर से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर को रामगढ़ सीट से टिकट दिया है। नाबालिग लड़की से रेप के मामले में जेल में बंद राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को नवादा से पार्टी ने टिकट दिया है।
राजद ने इन्हें बनाया उम्मीदवार
बाराचट्टी-समता देवी, बेलागंज-सुरेंद्र यादव, बोधगया- सर्वजीत कुमार, जगदीशपुर- रामविशुुन लोहिया, नोखा-अनीता देवी, जमुई- विजय प्रकाश, रामगढ़-सुधाकर कुमार सिंह, बेलहर-रामदेव यादव, झाझा- राजेंद्र यादव, मखदुमपुर- सूबेदार दास, चकाई- सावित्री देवी, शाहपुर- राहुल तिवारी, जहानाबाद- सुदय यादव, शेखपुरा- विजय सम्राट, नवीनगर- डब्ल्यू सिंह, ओबरा- ऋषि सिंह, सुल्तानगंज- टुनटुन साह, मोकामा- अनंत सिंह, चैनपुर- भोला यादव, नवादा- विभा देवी, रजौली-प्रकाश वीर, इमामगंज- उदय नारायण चौधरी, अतरी-अजय यादव, गोह-भीम यादव, कुर्था- बागी वर्मा, ब्रह्मद्दपुर- शंभुनाथ यादव, संदेश- किरण देवी, धोरैया- भूदेव चौधरी, कटोरिया- स्वीटी सीमा हेंब्रम, तारापुर- दिव्या प्रकाश।
कांग्रेस ने दो चरण के 46 सीटों पर उम्मीदवार किये तय, आज जारी होगी सूची
पटना। कांग्रेस ने पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये। इन दोनों चरणों में पार्टी के पास 46 सीटें है। इन सीटों पर सीटिंग उम्मीदवारों में लगभग सभी के नाम पर एक बार फिर से पार्टी ने मुहर लगा दी है। लेकिन इन उम्मीदवारों के नाम की सूची दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा मंगलवार को जारी करेंगे। पहले चरण में कांग्रेस के पास 20 सीटें हैं। जानकारी के अनुसार इन सीटों में जदयू से कांग्रेस में आये निवर्तमान विधायक गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही को पार्टी बरबीघा से चुनाव लड़ाएगी। इसके अलावा नवादा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ऊर्फ मनटन सिंह को वारिसलीगंज से चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है। हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक स्व. आदित्य सिंह की बहू नीतू कुमारी के नाम पर मुहर लगी है। बक्सर के मुन्ना तिवारी को छोड़कर पहले चरण के सभी विधायकों के नाम पर मुहर लग गई है। मुन्ना तिवारी के नाम पर अभी चर्चा चल रही है। कहलगांव के विधायक और विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह, बिक्रम के सिद्दार्थ, कुटुम्बा के राजेश राम, औरंगाबाद के आनंद शंकर सिंह वजीरगंज से अवधेश कुमार सिंह, और सिकंदरा से सुधीर कुमार ऊर्प बंटी चौधरी का नाम प्राय: तय हैं।