February 7, 2025

दिल्ली में भोजपुरी संगीतकार की हत्या, संगीतकार और गायक निकला हत्यारा

पटना/दिल्ली। दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भोजपुरी संगीतकार की निर्मम हत्या कर दी गई है और जान लेने वाला भी बिहार का ही है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के द्वारका के मोहन गार्डन के एक अपार्टमेंट में केबल के तार से गला घोंट कर एक 24 साल के भोजपुरी संगीतकार बिहार के छपरा निवासी मुकेश चौधरी की एक फ्लैट में 13 जून को शव मिला था। वह फ्लैट में एक साल से रहता था और अपने घर में ही म्यूजिक स्टुडियो चलाता था। उक्त हत्या के मामले में पुलिस ने संतोष कुमार और विकी सी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। संतोष कुमार भी भोजपुरी संगीतकार है और उसका अपना यू ट्यूब चैनल है। छपरा जिले में उसका कार्यालय है जबकि विकी सी भोजपुरी गायक है। इन दोनों पर मुकेश चौधरी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने 8 और 9 जून की रात को कंप्यूटर केबल से गला घोंट कर मुकेश की हत्या कर दी थी। बाद में उसके शव को एक कंबल में लपेट कर उसे टेबल के नीचे छिपा दिया था। दोनों मुकेश का संगीत उपकरण, मोबाइल एवं पैसा लेकर बिहार भाग गये थे।
बताते चले मुकेश की हत्या के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी और मुकेश के घर के एक-एक सामान की तफ्तीश की जा रही थी। उसके बाद पुलिस को विकी सी और संतोष कुमार के बारे में पता चला तो पुलिस बिहार पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ले गई है। दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। तीनों की अच्छी जान-पहचान बताई जा रही है। तीनों एक साथ काम भी करते थे।

You may have missed