February 7, 2025

दिल्ली एम्स में भर्ती रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर रखा गया

पटना। बिहार के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया है। बता दें गुरुवार को रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और बीते शुक्रवार को फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तीन मांगें पूरी करने का आग्रह किया था। उनके इस्तीफे के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने उनसे कहा था कि वह जल्द स्वस्थ हों, फिर बैठकर बात करेंगे। रघुवंश सिंह के विश्वासपात्र केदार यादव ने शनिवार को कहा, ‘उनकी (रघुवंश) हालत कल रात काफी बिगड़ गई। शुक्रवार की देर रात 11.53 बजे उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। हम उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।’
गौरतलब है कि रघुवंश प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद रामा सिंह को राजद में शामिल किए जाने की चर्चा से कथित तौर पर नाखुश हैं और उन्होंने 23 जून को तब राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था उस वक्त वे कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण पटना एम्स में भर्ती थे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में रामा सिंह ने रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के उम्मीदवार के तौर पर रघुवंश प्रसाद सिंह को वैशाली लोकसभा सीट पर हराया था। तभी से रघुवंश प्रसाद सिंह रामा सिंह से खफा चल रहे हैं।

You may have missed