February 7, 2025

BIHAR : जगदानंद सिंह ने सीएम नीतीश को ले कह दी ऐसी बात, माहौल गरमाना तय

पटना। राजद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान देकर राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। जहां राजद ने नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया है। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार की शपथ ग्रहण से ठीक पहले विवादित बयान देते हुए कहा है कि भाजपा ने बिहार में जनादेश का रेप किया है और नीतीश उसी की पैदाइश हैं। उन्होंने नीतीश को भाजपा की गोद में पलने वाला बताया और कहा कि वह पहले भी धोखाधड़ी से ही सीएम बनते रहे।
जगदानंद सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ”नीतीश कुमार धोखाधड़ी से मुख्यमंत्री बन जाते थे, इस बार तो वह मुख्यमंत्री हैं ही नहीं। भाजपा की गोद में पलने वाले, पूरी बिहार की जनता और बिहार के मतदाताओं के साथ जो भाजपा ने बलात्कार किया है, डकैती जनादेश का किया है, उसी की पैदाइश हैं नीतीश कुमार।”
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की अगुआई में एनडीए गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है जबकि महागठबंधन 110 सीटें जीतकर सत्ता से दूर रह गई। राजद ने कई सीटों पर काउंटिंग और बैलेट पेपर खारिज किए जाने को लेकर धांधली का आरोप लगाया है। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

You may have missed