February 5, 2025

गोपालगंज : श्रीराममन्दिर भूमि पूजन के अवसर पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

गोपालगंज। श्रीराममन्दिर भूमिपूजन के अवसर पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा महंगुआ भोज, छापर, सल्लेहपुर, उपाध्याय टोला, रामपुर, जिवधर, जमुनिया, मटिहनिया आदि विभिन्न गांवों से होकर करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय कर सिद्ध स्थान रमजीता में रामेश्वरकर्ता नाथ महादेव स्थान में संपन्न हुई। यात्रा में हाथी, घोड़ा, बैंड-बाजा भी शामिल था। यात्रा में शामिल लोग जय श्रीराम, हर हर महादेव के नारा लगा रहे थे। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सदियों की दास्तां के बाद रामजन्म भूमि मुक्त हुई है। प्रभु श्रीराम का अपना मंदिर बनने का काम शुरू हो गया। यह जन-जन के लिए हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि श्रीराम देश के आत्मा हैं। सामाजिक समरसता, सभ्यता एवं संस्कृति के प्रतीक हैं। इसलिए उनके मन्दिर निर्माण की खुशी में यह यात्रा निकली। चूंकि राम शंकर को जपते हैं तो महादेव श्रीराम को, इसलिए यात्रा रामेश्वर महादेवकर्ता नाथ धाम में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा में मुख्य रूप से संयोजक मंजीत त्रिपाठी, भगवान जी पांडे, पंडित लव कुश चौबे, सतीश कुमार, संदीप तिवारी, रमाशंकर प्रसाद, अंकेश कुमार, राहुल कुमार, बड़कू तिवारी, सरपंच जगदीश यादव सहित सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए।

You may have missed