कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल गुजरात से राज्यसभा प्रत्याशी, बधाईयों का लगा तांता

पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार एवं दिल्ली प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को कांग्रेस आलाकमान द्वारा गुजरात से राज्यसभा प्रत्याशी बनाने का बिहार के कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल गुजरात के बड़े लोकप्रिय नेता हैं तथा अपने अल्प समय के कार्यकाल में ही इन्होंने सारे बिहार का दौरा कर सभी वर्ग, धर्म एवं सम्प्रदाय के कांग्रेसजनों से समन्वय स्थापित कर बिहार में कांग्रेस पार्टी में गतिशीलता एवं मजबूती लायी है। वहीं कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सदानन्द सिंह ने भी श्री गोहिल को राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने का स्वागत किया है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह, विधायक अमिता भूषण, एचके वर्मा, प्रवक्ता डॉ. हरखू झा एवं राजेश राठौड़ ने भी श्री गोहिल को राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर कांग्रेस आलाकमान को हार्दिक बधाई दी है। वहीं ब्रजेश पांडेय, सुबोध कुमार, पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनंद माधव, असफर अहमद, गुंजन पटेल, नागेन्द्र कुमार विकल, धीरू यादव, प्रदुम्न यादव, मृणाल अनामय समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने श्री गोहिल को प्रत्याशी बनाये जाने का स्वागत किया है।
